सार्वजनिक सूचना

सार्वजनिक सूचना

श्री दादू पर्यावरण संस्थान- रानीपुरा ( टोंक) , वन विभाग एवं साहित्य मंच- टोडारायसिंह के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस ( 22 अप्रैल 2025) के अवसर पर निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसकी पात्रता इस प्रकार है –

1- निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी।

अ- जूनियर वर्ग- ( कक्षा 8 से 12 वीं तक)

ब- सीनियर वर्ग- कालेज विद्यार्थी

2- निबन्ध प्रतियोगिता का विषय, बढ़ता प्लास्टिक प्रदुषण और उन्मूलन के उपाय,पर आधारित होगा|

3- पोस्टर प्रतियोगिता का विषय, सौर, पवन ऊर्जा है, भविष्य हमारा( नवीनीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत)

4- निबन्ध पेज के एक तरफ ही लिखना है| शब्द सीमा 600 ( अधिकतम 06 पेज) सुन्दर एवं मोटे अक्षरों में लिखना होगा| अन्त में अपना नाम, पता, कक्षा, विद्यालय का नाम एवं मोबाइल नम्बर लिखना होगा|

4- पोस्टर प्रतियोगिता कार्ड सीट पर रंगीन बनाना है| विषय से सम्बन्धित प्रेरणा दायी वाक्य या नारे भी लिखना है| नीचे अपना नाम, कक्षा, विद्यालय एवं मोबाइल नंबर अवश्य लिखें|

5- ये दोनों प्रतियोगिता टोंक जिले में अध्ययन करने वालों बच्चों के लिए होगी|

6- दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को, पृथ्वी दिवस 2025 पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा|

5- निबन्ध एवं पोस्टर भेजने की अन्तिम दिनांक 17 अप्रैल 2025 है| समय कम होने से बाद में आने वाले निबन्ध एवं पोस्टर को शामिल नहीं किया जायेगा|

6- निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता की हार्ड कापी निम्नलिखित पते पर भेजी जा सकती है| या किसी के साथ टोडारायसिंह भेज सकते हैं|

शिवराज कुर्मी, संयोजक

साहित्य मंच- टोडारायसिंह धाकड़ कालोनी, वार्ड नं-01 टोडारायसिंह जिला – टोंक ( राज,) पिन- 304505 , मो, न, 9252815751

7- निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन सदस्यों से मूल्यांकन करने के बाद चयनित प्रतिभागियों की सूची प्रकाशित की जायेगी|

 

9- पृथ्वी दिवस ( 22 अप्रैल 2025)पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा|

 

तो आइये हम सब मिलकर पृथ्वी संरक्षण एवं सौर, पवन ऊर्जा जागरुकता हेतु अपनी लेखनी चला कर प्रतिभागी बने| हमारी रचनाएँ अन्य युवाओं को प्रोत्साहित करेगी| इसी आशा विश्वास के साथ|

निवेदक

साहित्य मंच टोडारायसिंह

एवं

श्री दादू पर्यावरण संस्थान- रानीपुरा , टोंक

सम्पर्क सूत्र- 9252815751, 9571454490