अनूठा समागम कहानियों को समर्पित

अनूठा समागम कहानियों को समर्पित

आज दिल्ली साहित्य अकादमी भवन में विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा अनीता प्रभाकर कहानी प्रतियोगिता 2024 के परिणाम में पुरस्कृत कहानियों के पुरस्कारों का आयोजन किया गया।पाठकों की जानकारी के लिए बता दें, अनीता प्रभाकर ख्यात नाम साहित्यकार विष्णु प्रभाकर जी की बेटी हैं।जो स्वयं एक अध्यापिका रहीं।

यह प्रतियोगिता उनके निधन के बाद आरंभ हुई।यह दूसरा वर्ष है।इस संस्था के प्रमुख श्री अतुल प्रभाकर (विष्णु प्रभाकर के बेटे) ने बताया इस बार प्रतियोगिता में 187 कहानियां आई थीं।निर्णय काफी मुश्किल था।

इस प्रतियोगिता में भोपाल की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लता अग्रवाल “तुलजा” की कहानी जाह्नवी पुरस्कृत हुई।आज उन्हें साहित्य अकादमी भवन के सभागार में सम्मानित किया गया।जिसमें उन्हें अंग वस्त्र, प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस आयोजन के दूसरे सत्र में पुरस्कृत 8 कहानीकारों ने अपनी कहानी का पाठ किया। ये कहानीकार थे डॉ. लता अग्रवाल “तुलजा”(भोपाल), पूनम राणा(मेरठ), इंद्रजीत कौर (सिलीगुड़ी), अलका प्रमोद (लखनऊ),भारत चन्द्र शर्मा (बांसवाड़ा),शिव अवतार पाल (इटावा),लोकेश गुलियानी (जयपुर), रेनू श्रीवास्तव(शहडोल)

इस आयोजन के अध्यक्ष थे वरिष्ठ साहित्यकार प्रताप सहगल, मुख्य अतिथि सु श्री मीरा कांत एवं सु श्री निर्देश निधि।कार्यक्रम का कुशल संचालन किया श्री अनुराग अन्वेषी जी ने।

सूचना स्रोत

श्रीमति लता अग्रवाल ‘तुलजा’

प्रस्तुति