“राष्ट्रधर्मी माता पन्ना धाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए!” – भाटी
राजसमंद, 7 मार्च 2026। राजस्थान गुर्जर महासभा एवं आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रधर्मी माता पन्ना धाय जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रातः 10:00 बजे बंद बांण्ड्यावास स्थित पन्नाधाय सर्किल पर पन्ना धाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके माता पन्ना धाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर राजस्थान गुर्जर महासभा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने प्रकाश डाला। अनु विवाह केंद्र के सभागार में आयु समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर हरिश्चंद्र भाटी द्वारा किया गया। समारोह राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम माता पन्ना धाय, महाराणा प्रताप, भारत माता एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल मालासेरी के महन्त हेमराज पोसवाल तथा आगंतुक अतिथियों गतियां द्वारा किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राष्ट्र धर्मी माता पन्नाधाय जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पन्नाधाय के देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें आदर्श माता बताया। उन्होंने कहा कि पन्नाधाय का व्यक्तित्व पूरे विश्व की नारी शक्ति को प्रेरित करने के लिए एक आदर्श जीवन चरित्र है। इस अवसर पर आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रधर्म माता पन्नाधाय निष्ठा सम्मान, समाज सेवा सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, पर्यावरण चेतना सम्मान सम्मान से देश भर के 11 लोगों को सम्मानित किया गया।
राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालू लाल गुर्जर ने राजस्थान गुर्जर महासभा की ओर से पर्यावरण प्रेमी नान जी भाई गुर्जर को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी एवं प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर ने आगामी वर्ष से राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर पन्नाधाय जयंती के अवसर पर पूरे देश के समाज से कार्यक्रम आयोजित करने का आवाहन किया।
अतिथियों द्वारा जयपुर से प्रकाशित देव चेतना मासिक पत्रिका के राष्ट्र धर्मी माता पन्नाधाय की 536 वी जयंती विशेषांक का विमोचन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी नेता संगीता चौहान द्वारा 7 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत राष्ट्र कभी भी पन्नाधाय की बलिदान को भुला नहीं सकता है। आज मेवाड़ का जूस स्वरूप है वह पन्नाधाय की देन ही है। इस अवसर पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह को राजसमंद के समाज से सांसद प्रत्याशी रहे देवकीनंदन काका, जयपुर से पधारे पुरुषोत्तम फागंणा, मध्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा बेबी संबोधित किया। ब्रह्मपाल नागर पार्टी ने पन्नाधाय आरती पन्ना धाय, चालीसा और पन्नाधाय वीर रस के गीतों से सभागार में श्रोताओं की तालियां बटोरी। साइन कॉल राष्ट्रीय धर्मी माता पन्नाधाय रिसर्च फाऊंडेशन एवं साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद द्वारा पन्नाधाय की स्मृति में सांस्कृतिक काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने इस अवसर पर राजस्थान गुर्जर महासभा प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। समाजसेवी देवकीनंदन काका को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा सम्मान के रूप में राष्ट्र धर्मी में माता पन्नाधाय जयंती पर देव चेतना का विशेषांक , पन्नाधाय धाम स्मृति चित्र,कलैण्डर,बैग एवं पारस पीपल का पौधा भेंट किया गया।
चित्रशाला

सुर्खियाँ


