ए.बी.वी.पी. के ग़ाज़ियाबाद के पदाधिकारी

ए.बी.वी.पी. के ग़ाज़ियाबाद के पदाधिकारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (गाजियाबाद महानगर)

नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

डॉ. राकेश राणा बने महानगर अध्यक्ष

गाजियाबाद, 17 जुलाई 2025. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गाजियाबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डॉ. राकेश राणा को सर्वसम्मति से महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. राणा समाजशास्त्र के प्रोफेसर हैं और युवाओं के बीच अत्यंत सक्रिय एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक चेतना, राष्ट्रवाद और शैक्षिक उन्नयन के लिए निरंतर कार्यरत रहने वाले डॉ. राणा युवाओं को प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और ऊर्जावान नेतृत्व का लाभ परिषद को निश्चित रूप से मिलेगा।

महानगर मंत्री के रूप में रिशांक भारद्वाज को दायित्व सौंपा गया, जो परिषद के कर्मठ कार्यकर्ताओं में शामिल हैं।

महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए:

1. श्री विनोद तिवारी

2. श्री सुधीर वर्मा

3. कु. स्वाति गुप्ता

4. श्री अमन साहू

5. डॉ. जितेन्द्र

महानगर सहमंत्री के रूप में नियुक्त:

1. तुषार बैसला

2. लविश यादव

3. निखिल

4. योगराज राणा

5. मोहन वर्मा

6. अपर्णा

7. सलोनी सिंह

प्रचार व संवाद प्रकोष्ठ:

मीडिया संयोजक: नितिन शर्मा

मीडिया सह संयोजक: संदीप ठाकुर

सोशल मीडिया संयोजक: मोहित प्रजापति

छात्रा कार्य प्रकोष्ठ:

संयोजिका: सौम्या

सह संयोजिका: दुर्गा

राष्ट्रीय कला मंच:

संयोजिका: सपना यादव

सह संयोजिका: कीर्ति गोयल

एसएफडी (Students For Development):

संयोजक: सूर्या नागर

सह संयोजक: ध्रुव राजपूत

एसएफएस (Students For Seva):

संयोजक: विष्णु त्रिपाठी

सह संयोजक: केशव भाटी

खेलो भारत प्रकोष्ठ:

संयोजक: सार्थक नागर

सह संयोजिका: रिया राणा

विशेष प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियाँ:

मेडिविजन संयोजक: जतिन

फार्माविजन संयोजक: रितिक राजपूत

फार्माविजन सह संयोजक: आदित्य कुमार

इंडिजीनियस संयोजक: आर्यन

सविष्कार संयोजक: अंकुर

सविष्कार सह संयोजक: कृष्णा

स्टूडियो मेट्रिक्स संयोजक: कृष्णा

स्टूडियो मेट्रिक्स सह संयोजक: सुमित

कार्यकारिणी सदस्य:

1. हैप्पी पांडेय

2. शुभम

3. आशीष

4. रुद्राक्ष गौतम

5. करण बोरा

6. आशीष (द्वितीय)

7. हरीश बोरा

कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। परिषद को विश्वास है कि डॉ. राकेश राणा जैसे ऊर्जावान अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

चित्रशाला

सूचना स्रोत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
गाजियाबाद महानगर
पाठ्य उन्नयन

प्रस्तुति