‘केदार से कैलाश’ पुस्तक का लोकार्पण
हिंदी भवन, दिल्ली में साहित्य प्रेमी मंडल की स्थापना के चालीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य स्वर गंगा कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर साहित्य प्रेमी मंडल के उपाध्यक्ष एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर आर्टिस्ट राजेश कुमार की पुस्तक केदार से कैलाश तक तथा पत्रिका विनायक का विमोचन भी किया गया। किताब का संपादन वरिष्ठ कवि पी के आजाद द्वारा किया गया जिस की प्रस्तावना अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ प्रवीण शुक्ल द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार हर्ष मल्होत्रा और अध्यक्ष के रूप में दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता की उपस्थिति रही।इस अवसर पर रोहतास नगर विधायक जितेन्द्र महाजन और संस्था के सचिव पंकज शर्मा ने समारोह को गरिमा प्रदान की। समारोह में पदमश्री कवि डॉ सुरेंद्र दुबे को अल्हड़ बीकानेरी सम्मान, डॉ हरिओम पंवार को साहित्य भारती सम्मान, डॉ विष्णु सक्सेना को काव्य किशोर सम्मान और बलराम श्रीवास्तव को निरालाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक कवि को इक्यावन हजार रुपये सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ प्रवीण शुक्ल के संचालन में पूनम वर्मा, रसिक गुप्ता और मुकेश शर्मा ने भी काव्य पाठ किया। संस्था के महासचिव डॉ प्रवीण शुक्ल ने संस्था की चालीस वर्ष की यात्रा और उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के कोषाध्यक्ष निर्दोष शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। संस्था अध्यक्ष सुबेसिंह पराशर, सचिव आदेश शर्मा, सचिव पी के आजाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजेश कुमार ने अपनी पुस्तक केदार से कैलाश तक के सफर की बारे में चर्चा की। संस्था के चालीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डॉ कीर्ति काले ने अपनी संस्था अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच की ओर से डॉ हरिओम पंवार,डॉ विष्णु सक्सैना, विधायक जितेन्द्र महाजन के साथ डॉ प्रवीण शुक्ल का सम्मान किया। अंत में सचिव पंकज शर्मा तथा योगिता शर्मा द्वारा पुस्तक के संपादक श्री पी के आजाद का सम्मान किया गया l सुरुचि सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संबंधित चित्र
सूचना स्रोत
श्री राजेश कुमार जी डेढ़ा
प्रस्तुति