नगर पालिका, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में अम्बेडकर सामुदायिक भवन में राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता एवं जेंडर मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विभिन्न खेलों का आयोजन एवं जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण किया गया।
इसके बाद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्कूली विद्यार्थियों, उड़ान समूह की बालिकाओं एवं आमजन के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से, स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। उपस्थित बच्चों एवं महिलाओं को हाथ धुलाई के पांच चरणों के बारे में अवगत कराते हुए खाना खाने से पहले एवं शौच जाने के बाद अपने हाथ साबुन से धोने के लिए प्रेरित किया गया।
विजेताओं को नगर पालिका द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नीरज मेघवंशी,एसबीएम इंजीनियर नगरपालिका, पुष्पा शर्मा, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, साहित्य मंच के हरिराम गौड़, शिवराज कुर्मी, आशीष विजयवर्गीय एवं उड़ान समूह की बालिकाएं मौजूद रहीं।
झलकियाँ

सूचना स्रोत



