डिजिटल साक्षरता के लिए सार्थक पहल
नींव संस्था का प्रयास
मेरठ (उत्तर प्रदेश)।
नींव – IIT एलुमनाई की एक सामाजिक एवं शैक्षिक पहल – द्वारा ग्राम छज्जूपुर, परतापुर, मेरठ स्थित डॉ. शशिप्रभा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कुछ माह पूर्व डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु कंप्यूटर कक्षाओं का शुभारंभ किया गया था। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाना रहा।
इन कक्षाओं में नींव की नियमित कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ गाँव के अन्य बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन माह की इस विशेष प्रशिक्षण अवधि में विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत (Basics of Computer), MS Word, MS Excel, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी प्रदान की गई।
यह तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत सभी विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को नींव संस्था के नेशनल कोऑर्डिनेटर, डॉ. उपदेश वर्मा जी द्वारा “तीन माह का कंप्यूटर कोर्स पूर्णता प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का विशेष संचार देखा गया।
नींव संस्था ([www.beeviit.org](http://www.beeviit.org)) IIT के पूर्व छात्रों द्वारा संचालित एक सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित एवं ग्रामीण वर्ग के बच्चों को सशक्त बनाना है।
समापन अवसर पर संदेश
डॉ. उपदेश वर्मा जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह केवल एक शुरुआत है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें यहीं नहीं रुकना है, बल्कि डिजिटल साक्षरता के एम्बेसडर बनकर अन्य गाँव के लोगों को भी साक्षर करना है।
इस अवसर पर नींव के अध्यक्ष एडवोकेट हरिदत्त वर्मा जी, उपाध्यक्ष प्रो. बीरपाल जी, प्रधानाचार्य कुंवरपाल जी, दुर्गेश जी, प्रशांत जी, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नींव संस्था द्वारा डिजिटल साक्षरता हेतु चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की।
कंप्यूटर कोर्स पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए।
आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में नींव की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
झलकियाँ

🌈🌸🌺🌼🌷🌺🌸🌈
🌸🌼🌺🌷🌈🌷🌺🌼🌸
सूचना स्रोत
**With Regards**
**Dr. Updesh Verma**
Associate Professor
Department of Physics and Astrophysics
University of Delhi
National Coordinator NEEV
www.neeviit.org
7599182718
🙏🌸🌷💐
प्रस्तुति



