।। दोहावली ।।
भीमराव की मात है, भीम बाई सकपाल।
पिताजी ज्ञानि राम जी, मालोजी सकपाल।।१।।
समाज सुधारक ही बने, दलित मसीहा जान।
संविधान निर्माता ही, मिली बड़ी पहचान।।२।।
भीमराव अंबेडकर, विधि वकील प्रख्यात।
दलित-मसीहा बन गये, होय जगत विख्यात।।३।।
संविधान हिंद देश का, भौतिक दस्तावेज।
शासन संचालित करें, राज-काज निर्देश।।४।।
जीवन दर्शन नागरिक, बाबा भीम लिखाय।
बाल-महात्मा गांधी हि, सत्संविधान लिखाय।।५।।
सन उन्नीस सौ चालिसा, प्रथम बार स्वीकार।
अंग्रेजी सरकार जाना, भारत का अधिकार।।६।।
कैबिनेट मिशन योजना, सुभारत-संविधान।
सदस्य नवासी तीन सौ, किया गया विधि मान।।७।
प्रथम बैठक नौ दिसंबर, उन्नीस सौ छियालीस।
दो सौ ग्यारह सदस्य हि, सच्च्चिदा सभासीस।।८।।
भारत-संविधान समिति, अध्यक्ष भीमराव।
बाबा संविधान जनक, आन-बान सूं चाव।।९।।
छब्बीस नवंबर माह, उन्नीस सौ उनचास।
संविधान तैयार हुआ, किया आत्मविश्वास।।१०।।
26 जनवरी पचास में, एक ही हुआ विधान।
सकल भारतवर्ष में, लगि गया संविधान।।११।।
~~~~~~~~~~●●●~~~~~~~~~
सृजन
‘नायक’ बाबूलाल नायक
टोंक (राज.)
प्रस्तुति