निबंध लेखन प्रतियोगिता 2026

निबंध लेखन प्रतियोगिता 2026

उपवन संरक्षक -टोंक, केन्द्रीय भेड़ -ऊन संस्थान -अविकानगर, मालपुरा, श्री दादू पर्यावरण संस्थान -टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में पंच गौरव टोंक के अन्तर्गत एक जिला एक वनस्पति प्रजाति -अमलतास जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।
किसी भी वृक्ष को केवल रोपण तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं होता,जब तक समाज उसके वैज्ञानिक, औषधीय और सांस्कृतिक महत्व को न समझें। अमलतास ऐसा ही एक बहु-आयामी वृक्ष है। इसके संरक्षण, उपयोग और मूल्य संवर्धन को जन आन्दोलन अभियान अत्यंत आवश्यक है।
जिसके अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
1- निबंध लेखन प्रतियोगिता 2026
विषय – अमलतास का परिचय, महत्व, स्वास्थ्य, धार्मिक , आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्व।
शब्द सीमा – 700
निबंध लेखन पेज के एक तरफ ही लिखना है। सुन्दर एवं शुद्ध लेखन का ध्यान रखना होगा।
प्रोत्साहन – प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमशः 700,500,300 रु का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले विजेताओं को ही पुरस्कार दिए जाएंगे।
अन्तिम दिनांक – 22 फरवरी 2026

2- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 2026
विषय – प्रकृति में अमलतास का महत्व एवं सौन्दर्य ।

भूगोल प्रायोगिक रंगीन सीट पर सुन्दर, आकर्षक अमलतास का चित्र बना कर संक्षिप्त विवरण लिखना।
चित्र का आकार बड़ा होगा। चित्र स्वनिर्मित होगा।
प्रोत्साहन – प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमशः 1100,700,500 रु का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले विजेताओं को ही पुरस्कार देय होगा।
अन्तिम दिनांक -22 फरवरी 2026
उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जायेंगे।

3- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026
अमलतास वृक्ष पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जायेगी।
सभागार में मौजूद सभी विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे जायेंगे। सही उत्तर देने वाले विजेता को मौके पर ही पुरस्कार दिया जाएगा।
सभी विद्यार्थी अमलतास वृक्ष के बारे में तैयारी करके आए।

उक्त तीनों प्रतियोगिताओं में टोंक जिले के कक्षा 9 से कालेज स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम
दिनांक -26 फरवरी 2026
समय- प्रातः 10.30 बजे से
स्थान – केन्द्रीय भेड़ ऊन संस्थान -अविकानगर, मालपुरा (टोंक) में आयोजित किया जाएगा।

निवेदक
1- उपवन संरक्षक टोंक
2- केन्द्रीय भेड़ ऊन संस्थान -अविकानगर, मालपुरा
3- श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक
4- साहित्य मंच -टोडारायसिंह

सम्पर्क सूत्र – 9252815751,9571454490