गौरैया संरक्षण

गौरैया संरक्षण

साहित्य मंच -टोडारायसिंह एवं श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल आर.के. कालोनी -भीलवाडा़ में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ सूरज सिंह नेगी साहब की अनूठी मुहिम, पाती अपनों को, एवं श्री दादू पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र भारद्वाज, सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक की प्रेरणा से गौरैया संरक्षण एक पहल अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार रविकांत सनाढ्य, भीलवाड़ा , विशिष्ट अतिथि शिवराज कुर्मी, संयोजक साहित्य मंच एवं अध्यक्ष गरिमा चौहान, संस्था प्रधान रहे।

स्कूली विद्यार्थियों को विलुप्त होती पत्र विधा के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट कार्ड, अन्तर्देशीय पत्र एवं लिफाफा मौके पर दिखा कर डाकिया महोदय द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया।

इसके बाद स्कूली छात्रा द्वारा, बच्चों के पत्र पुस्तक से पत्र वाचन करवाया गया।

मुख्य अतिथि सनाढ्य साहब द्वारा पत्रों के महत्व, उपयोग एवं गौरैया चिड़िया संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने गौरैया चिड़िया आधारित कविता पाठ कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

स्कूली बच्चों से अपने मकान में घोंसले बना कर लटकाने और छत पर नियमित रूप से एक मुट्ठी दाना एवं पानी का सकोरा भर कर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अन्त में संस्था प्रधान महोदया ने आभार व्यक्त कर दोनों मुहिम की सराहना करते हुए इसको आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में शाला परिवार के सोनिया धाकड़, पूजा शर्मा, प्रिया आदि का सहयोग मिला।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

शिवराज जी कुर्मी

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति
सहयोगी
चैट जीपीटी (नवाचार सहायक)