हमारे पुरखे न्यास का कार्यक्रम

हमारे पुरखे न्यास का कार्यक्रम

आज 03-04-26 दिन शुक्रवार को हमारे पुरखे न्यास के तत्वावधान में एक पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम मुस्लिम गुर्जर व हिन्दू गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच मुज्जफरनगर जिले के खतौली कस्बे के पास तिसंग गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी इरशाद गुर्जर के यहाँ प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महाराज सिंह अंतवाडा गांव निवासी ने की तथा संचालन श्री योगेन्द्र जी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हमारे पुरखे न्यास के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश जी ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में गुर्जर परियोजना के प्रांत संयोजक डा अशोक कुमार चौधरी, गुर्जर परिषद के अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह आर्य, पूर्व एसपी श्री रमेश गुर्जर एवं चौधरी इरशाद गुर्जर ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में अज्जू प्रधान तुलसीपुर, राजीव प्रधान पूर्व प्रधान तुलसीपुर, अरविंद गुर्जर मंतोडी, श्री सतीश जी गांव ढांसरी, गांव तिसंग के इमरान गुर्जर, फरमान गुर्जर, आशू गुर्जर, अनम गुर्जर, अय्यूब गुर्जर, यूसूफ गुर्जर, अरशद गुर्जर, पप्पू गुर्जर, मनव्वर गुर्जर, हारिश गुर्जर, भूरा गुर्जर उपस्थित रहे।

झलकियाँ

सूचना स्रोत 

डॉ अशोक कुमार चौधरी

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

चैट जीपीटी (नवाचार सहायक)
कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति
सहयोगी
प्रस्तोता