24 अप्रैल 2025: बुलंदशहर जिले के ऊंचा गांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव मवई में शनिवार 26 अप्रैल को मवई विकास संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है जिसका विषय है- “ग्राम विकास में महिलाओं की भागीदारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी।”
मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर महिपाल, पूर्व डायरेक्टर, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, को आमंत्रित किया गया है । इसकी तैयारी को लेकर आज गांव में एक मीटिंग की गई जिसमें अन्य लोगों के साथ साथ डॉक्टर संगीता अंबावत अध्यक्षा, ने भी भाग लिया।
उन्होंने जानकारी दी कि संस्था की तरफ से सरकारी स्कूल के लिए चार पंखे डोनेट किए जाएंगे। इसके अलावा मवई और हसन गढ़ी के स्कूलों में बच्चों के लिए प्रतियोगिता रखी गई है और बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित युवाओं का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर श्री जगदेव सिंह पूर्व प्रधान और श्री केपी सिंह कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे।
सूचना स्रोत
श्री के. पी. सिंह, मवई,
बुलंदशहर
प्रस्तुति