प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता २०२६
साहित्य मंच -टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी जयपुर डा. सूरज सिंह नेगी साहब की अनूठी मुहिम, पाती अपनों को, के तहत महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, माली खेड़ा, चन्द्रशेखर आजाद नगर, भीलवाड़ा में स्कूली विद्यार्थियों को शिवराज कुर्मी, संयोजक साहित्य मंच द्वारा विलुप्त होती पत्र विधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पोस्ट कार्ड, अन्तर्देशीय पत्र एवं लिफाफा के बारे में जानकारी देकर अपने रिश्तेदारों को पत्र लेखन के लिए प्रेरित किया गया। किसी के जन्मदिन, वर्षगांठ, शिक्षक दिवस, मातृ-पितृ पूजन दिवस आदि अवसरों पर पत्र लिखे जा सकते हैं।
पत्र विधा वह विधा है जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने मन के विचार लिपिबद्ध कर सकता है। बच्चों को मोबाइल द्वारा बधाई संदेश भेजने की जगह पत्र लेखन को कहा गया। मन की भावनाएं व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है पत्र।
इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण एक पहल अभियान के बारे में अवगत कराया गया। गौरैया बचाव हेतु नियमित रूप से छत पर एक मुट्ठी दाना एवं पानी का पात्र रखने के लिए प्रेरित किया गया।आने वाला मौसम गौरैया चिड़िया का प्रजनन काल होगा। इस हेतु अपने मकान या आस-पास में खाली डिब्बे को गौरैया का घोंसला बना कर लटका सकते हैं।आपकी छोटी सी पहल सार्थक होगी। बच्चों को गौरैया चिड़िया के पोस्टर भी दिखाए गये।
स्वतंत्रता सेनानी एवं निर्भीक पत्रकार, बिजौलिया आन्दोलन के सूत्रधार स्व. विजय सिंह पथिक की आने वाली जयन्ती के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों से लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
इसमें प्रथम स्थान पर मीनांसी राठौर, द्वितीय स्थान निशा बलाई एवं तृतीय स्थान पर नीतू मेघवंशी रही। विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में संस्था प्रधान श्री भैरु लाल जाट ने पाती मुहिम एवं गौरैया संरक्षण पहल का स्वागत करते हुए इस दिशा में बच्चों से कार्य करवाने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में शाला परिवार के अंजना, सीमा वर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ।
झलकियाँ

सूत्रधार

कल्पनाकार और सहयोगी


