सम्मानित मित्रो! दिनांक 28.2.26 को लोकप्रिय पर्व होली के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा बीटा 2 स्थित कार्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सहभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमनपाल सिंह-अध्यक्ष, उर्वशी सिंह-उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार सिंहल – कोषाध्यक्ष, महीपाल सिंह-सहसचिव, हुकम सिंह, देवेन्द्र कुमार सब्बरवाल, हरीशचन्द्र गुप्ता, डा.डीसी तायल, हरपाल सिंह, डा.राजेंद्र पुरवार, अविनाश शर्मा, महेंद्र मेरवाना व डीपी सिंहल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव गिरीश कुमार राघव ने किया। कार्यक्रम में होली से सम्बंधित गीत, संगीत व हास-परिहास का सभी लोगों ने आनन्द लिया व एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनायें दी। धन्यवाद व जयहिंद।
झलकियाँ

सूचना स्रोत

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति




