संगोष्ठी

संगोष्ठी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्य मंच टोडारायसिंह द्वारा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की धर्मपत्नी राधा देवी चौधरी रही, विशिष्ट अतिथि सेवा भारती समिति महिला अध्यक्ष कमलेश देवी शर्मा, विभा शर्मा, प्रभा सारस्वत रही, साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी, कवि दिनेश कुमार जैन व सेवा भारती समिति अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने अतिथियों का दुपट्टा व शाल ओढाकर स्वागत सत्कार किया, इस संगोष्ठी में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान मैना मीना, द्वितीय स्थान सुमन मीना, तृतीय स्थान आचूकी प्रजापत बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तथा उड़ान समूह की बालिकाओं को प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया, इस दौरान राधा देवी चौधरी व कमलेश शर्मा ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद तथा अन्य प्रेरणादायक गतिविधि में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। साहित्य मंच द्वारा पक्षियों के लिए घोंसले व परिन्डे भी वितरित किए गए , बालिका छात्रावास संस्था प्रधान प्रिती ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

शिवराज जी कुर्मी

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति 

कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति
सहयोगी