सेवा भारती समिति टोडा रायसिंह के तत्वावधान में बाबा रामदेव संस्कार केन्द्र – भासू में सार्थक दीपावली त्यौहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवा भारती, टोंक उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी, आशीष विजयवर्गीय,अध्यक्ष सेवा भारती समिति टोडा रायसिंह, श्याम सुन्दर सैनी, उपाध्यक्ष, सेवा भारती मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तिलक वन्दन कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। संस्कार केन्द्र के भैया -बहिनों द्वारा सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र आदि की स्तुति की गई।
इसके बाद भैया बहनों का परिचय लिया गया। शिवराज कुर्मी द्वारा सार्थक दीपावली के बारे में जानकारी देते हुए कहा किहम सबको आपसी समन्वय,भाई चारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए। मौहल्ला की औरतों को दीपक, लक्ष्मी कलेन्डर , गुब्बारे, मिठाई आदि वितरित की गई।
अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय व गोपाल सैनी, प्रधानाचार्य ने भी शिक्षा का महत्व बताते हुए प्रतिदिन विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया गया।
अन्त में संस्कार केन्द्र संचालिका मीना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आस-पडौस के बड़े भैया बहिन मौजूद रहे।

सूचना स्रोत
श्री शिवराज जी कुर्मी
प्रस्तुति


