विमोचन

विमोचन

आज दिनांक 14.03.2026 को वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा लोंगवुड होटल ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रवीण रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के द्वारा वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक पत्रिका मंजूषा का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव गिरीश कुमार राघव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक समाज के पदाधिकारीगण अध्यक्ष रमनपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमति उर्वशी सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंहल, सहसचिव महीपाल सिंह, धर्मचंद, एस आर यादव, राजेंद्र कुमार पोरवाल, ए के त्रिपाठी, डी सी तायल, कुसुम तोमर, सरोज सिंहल, नीलम राघव, मिथलेश आदि एवं सैंकड़ों अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के लिए सराहनीय योगदान हेतु हुकुम सिंह, हरीश चन्द्र गुप्ता, डी के सब्बरवाल, अमृत गोयल, महेन्द्र मेरवाना एवं रविप्रभा अग्रवाल को वरिष्ठ नागरिक समाज की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और व्यवस्थित रहा।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

रमनपाल सिंह

पाठ्य प्रस्तुति

शब्दशिल्प