वृक्षारोपण

वृक्षारोपण

आज उम्मीद संस्था निशुल्क पुस्तक बैंक घिटोरनी के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घिटोरनी में पौधरोपण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री वेदपाल लोहिया पार्षद दिल्ली नगर निगम और प्रधानाचार्य श्री कृष्ण सर भी उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर उम्मीद संस्था की टीम ने मुख्य अतिथि को अंगदान पहनाकर स्वागत किया और पौधा देकर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर श्री वेदपाल लोहिया जी पार्षद दिल्ली नगर निगम, मास्टर राम कुमार लोहिया, मनोज लोहिया, धर्मेन्द्र पहलवान कक्कू, रविन्द्र लोहिया कम्प्यूटर वाला, सतबीर मास्टर जी, चन्द्रभान सिंह यादव,जीतू लोहिया, श्री अनिल बैंसला मास्टर जी और सैकड़ों बच्चों ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर श्री वेदपाल लोहिया पार्षद जी ने उम्मीद संस्था घिटोरनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उम्मीद संस्था घिटोरनी हर बच्चे को पुस्तकें उपलब्ध करवा रहा है और कहा कि पौधे प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया द्वारा ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो सभी प्राणियों के लिए जीवनदायिनी है।

🍛 खाद्य स्रोत
पौधे फल, सब्ज़ी, अनाज, मसाले आदि के रूप में भोजन प्रदान करते हैं।

🧴 औषधीय गुण
तुलसी, नीम, एलोवेरा जैसे पौधों में औषधीय गुण होते हैं, जो अनेक बीमारियों में लाभदायक हैं।

🧱 ईंधन, लकड़ी और कच्चा माल
पेड़-पौधों से लकड़ी, कागज, रेशा, रबर आदि प्राप्त होते हैं, जो निर्माण और घरेलू उपयोग में आते हैं।

🌳 पर्यावरण संतुलन
पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वायु को शुद्ध करते हैं, और पर्यावरणीय तापमान को नियंत्रित करते हैं।

☔ मिट्टी संरक्षण और वर्षा में सहायक
पेड़ जड़ों द्वारा मिट्टी को बांधे रखते हैं जिससे कटाव नहीं होता और वर्षा आकर्षित करने में भी सहायक होते हैं।

🐦 प्राणियों का आश्रय
पक्षियों और अन्य छोटे जीवों के लिए पेड़ घर का काम करते हैं। श्री कृष्ण सर ने उम्मीद संस्था घिटोरनी टीम का विशेष धन्यवाद दिया।

सूचना स्रोत

श्री अनिल बैंसला

प्रस्तुति