भूमिका
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के महत्व को बनाए रखने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन के निरंतर प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में, नगर के अप्पू एन्क्लेव और ग्रेटर अप्पू एन्क्लेव, मोदीपुरम के सभी सम्मानित निवासियों ने इस अवसर पर एकजुट होकर हर्ष और उल्लास व्यक्त किया है, जो इस पर्व की नगर-नगर और गली-गली धूम की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
भारतीय गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए, इन निवासियों ने अपने राष्ट्रीय पर्व के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त किया है। यह पहल न केवल सामूहिक उत्साह का प्रतीक है, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करती है।
निमंत्रण
सूचना
प्रिय सम्माननीय जन,
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 26 जनवरी, 2025 को सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ-साथ हमारी कॉलोनी में भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 9:30 बजे गोगा जी महाराज पार्क में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कॉलोनी समिति आप सभी से सादर निवेदन करती है कि राष्ट्रीय गौरव के इस पावन महापर्व पर अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस दिन को अपने परिवार के साथ मिलकर मनाएं।
जिन सदस्यगण को अपने कार्य क्षेत्र, कार्यालय, विद्यालय आदि में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होना है, वे वहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। परंतु यह हमारा सामूहिक प्रयास रहे कि हर परिवार का एक प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हो।
ध्यान दें, यह कार्यक्रम केवल किसी एक व्यक्ति, परिवार या संस्था का नहीं, अपितु हम सभी का है। आइए, मिलकर इस अवसर को राष्ट्रीय एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में मनाएं।
आपकी उपस्थिति हमें प्रेरित करेगी और सामूहिक उत्सव में चार चाँद लगाएगी।
जय हिंद!
कॉलोनी समिति और सुमनेश सुमन, जे.के. तोमर, स.बलजीत सिंह, एन.एस. राठी।
सम्बोधन
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रख्यात कवि श्री सुमनेश सुमन ने कहा कि
“आज हम गर्व के साथ भारतीय गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, वह दिन जब 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान आधिकारिक रूप से लागू हुआ। यह वही ऐतिहासिक दिन है जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। संविधान ने न केवल हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित किया, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों को भी हमारे जीवन का हिस्सा बनाया।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और इसके प्रावधानों का पालन करते हुए भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लें। जय हिंद!”
गणतन्त्र दिवस के वर्ष 2075 के कार्यक्रम में अप्पू एन्क्लेव कॉलोनी में श्री विकान्त ढाका (पार्षद वार्ड न. 57) ने ध्वजारोहण किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री सुमनेश सुमन राष्ट्रीय कवि एवं कॉलोनी अध्यक्ष ने किया। डा. डी.वी. सिंह जी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठी, सुमनेश सुमन, प्रेरणा शर्मा आदि ने कविता पाठ किया। सिमरन चौहान जी ने भी हिस्सा लिया तथा इस अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य नागरिक सर्वश्री जे.के. तोमर, गजेन्द्रपाल सिंह, हरबीर सिंह, कुलबीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे। मंचासीन में श्री सक्सैना जी आदि थे। मुख्य अतिथि श्री विक्रान्त ढाका जी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण भी किया गया।
वीरेन्द्र कुमार शर्मा
अप्पू एन्क्लेव कॉलोनी, मोदीपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश)