गुर्जर समाज
हमारे पुरखे न्यास के तत्वावधान में पारिवारिक स्नेह रक्षाबंधन समारोह माननीय दिलशाद प्रधान जी ग्राम तितरवाड़ा, तहसील कैराना (शामली) के निवास पर श्री राजपाल मुखिया जी और यासीन चौहान जी और बाबू करतार सिंह एडवोकेट की संयुक्त अध्यक्षता में माननीय इंद्रेश जी के बौद्धिक एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर इंद्रेश कुमार जी ने गुर्जर समाज में हिंदू मुस्लिम अलग-अलग धर्म में होने के बावजूद एक जैसी परंपराओं के बारे में बताया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भले ही गुर्जर समाज के लोग अलग-अलग धर्म को मानते हो परंतु सभी के पूर्वज एक थे सभी का डीएनए एक समान है सभी को आपस में मिल बैठकर लगातार नियमित अंतराल पर वार्ता करनी चाहिए प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाले सामूहिक कार्यक्रम करने चाहिए इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य प्रकाश जी ने भी अपने विचार प्रकट किया तथा देश हित में अलग-अलग धर्म को मानने वाले एक जाति के लोगों को आपसी प्रेमभाव बढ़ाकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर एक दिशा में चलने का आवाहन किया.
इस अवसर पर रमेश जी, डॉक्टर अशोक चौधरी, डॉक्टर ओमपाल सिंह, मनीष लोहिया, सेवाराम जी, उज्जवल अरोड़ा, अर्जुन चौधरी, अनिल चौहान, संजीव चौहान, मास्टर गुलाब सिंह, ओंकार सिंह, आदि की गरिमामई उपस्थिति रही! कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र जी द्वारा किया गया.
इस अवसर पर मोहसिन चौहान जी प्रधान प्रतिनिधि, मास्टर इदरीश, हाजी इमरान, मास्टर हारून चौहान, मास्टर गुलाब सिंह चौहान, परवेज मास्टर, गोपाल सिंह, मास्टर धर्मपाल जी, नवाब सिंह, फलेल सिंह, नाथी मास्टर, श्याम सिंह एडवोकेट आदि गांव एवं आसपास क्षेत्र के लगभग 300 की संख्या में दोनों( समाज के गण- मान्य व्यक्ति* उपस्थित रहे। लगभग 20 मुस्लिम बहनों ने इंद्रेश कुमार जी एवं सूर्य प्रकाश जी को राखियां बांधी.
झलकियाँ

सूचना स्रोत



