सुनिता की कलमकारी

सुनिता की कलमकारी

प्रकृति का कहर

प्रकृति का कहर बहुत ही विकराल
कोई भी सहन नहीं कर पाया इसका तेज
जो आया सम्मुख लील लिया सबको
क्या घर, क्या खेत
क्या पहाड़, क्या मैदान
क्या पुल, क्या बांध
सच में बहुत ताकत है प्रकृति में
इंसान भी नतमस्तक है इसके सामने
आज जरूरत है प्रकृति और विकास के सामंजस्य की
नहीं तो आने वाले समय में आपदा और बढ़ेगी
कहने को प्राकृतिक है ये विपदाएं
पर कहीं न कहीं हम ही हैं इनके जिम्मेदार
सस्टेनेबल डेवलपमेंट केवल सैद्धांतिक रूप में
कहीं भी नहीं दिखता यह व्यावहारिक रूप में
सालों की जमा पूंजी, सपने
विकास एक पल में बर्बाद
प्रकृति को छेड़कर कैसे रहोगे आबाद
प्रकृति हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए है
हमारे लालच की भूख के लिए नहीं
जब जब विकास के चोले में लालच बढ़ेगा
प्रकृति उतनी ही विकराल होगी
पर शायद इंसान को यह समझ नहीं आता
और आम आदमी उसके प्रकोप का शिकार बन जाता

कड़वा करेला

कड़वे करेले को भी पसंद करते हैं कुछ लोग
अपनाते हैं कुछ लोग
महत्व देते हैं कुछ लोग
उसकी कड़वाहट में गुण देखते हैं कुछ लोग
सहेजते हैं कुछ लोग
उसके महत्व का गुणगान भी करते हैं कुछ लोग
जिन्हें फ़िक्र है अपने स्वास्थ्य की
जिन्हें चिंता है अपने जीवन की
परवाह है अपनी और अपनों की
जो संवारना चाहते हैं अपना कल
जो रहना चाहते हैं निरोगी
वही तो महत्ता जानते हैं करेले की
हर कोई नहीं
इसलिए करेला कभी फ़िक्र न करें कि वो सबकी पसंद नहीं
वो ही तो है ऐसा जो हर किसी की पसंद नहीं
इसके लिए भी विशेष गुणों की जरूरत होती है
जो कुछ विशेष की नजरों में ही विशेष बनता है

सुनिता मीना
उपप्राचार्य एवं स्थानीय संपादिका
सवाई माधोपुर महिला प्रकोष्ठ (राज.)

प्रस्तुति