संविधान दिवस

संविधान दिवस

एम.एम.एच. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम 

गाजियाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2026 को एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधि विभाग, आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaint Committee), मिशन शक्ति एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सेल (Institution Innovation Cell) के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री प्रकाश चौधरी, विधि विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज त्यागी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति शपथ ली गई। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला समानता, गरिमा, सुरक्षा एवं समाज में महिलाओं की समान भागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करना रहा।

सूचना स्रोत

डॉ राकेश राणा

प्रस्तुति

उलझन सुलझन