गौशाला में कार्यक्रम

गौशाला में कार्यक्रम

सम्मानित मित्रो! आज दिनाँक 06/05/2025 को रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम के संचालक श्री शिवप्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में सभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये। संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग चार सौ पच्चीस वृद्ध माता-पिताओं के साथ सात सौ से अधिक गांये निवसित हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से सर्वश्री रमनपाल सिंह (रिटायर्ड डीएसपी), धर्मेंद्र बालियान, सन्देश जैन, सी.ए. विवेक लाल, राजेश सूरी, महेंद्र लड्डा, आनंदपाल, डॉ संतोष कुमार मलिक, सीबी सुरतिया, जीएस अवाना (रिटायर्ड डीसीपी), धीरज चौधरी, नागेंद्र सेंगर, विनय शर्मा, मुकेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, डी के सब्बरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल, अवधेश कुमार सक्सेना, लखी प्रसाद, अमृत गोयल, अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह, राकेश पवांर एवं सैकडो अन्य समाजसेवी एवं आश्रम में रह रहे वृद्धजन उपस्थित रहे। धन्यवाद व जयहिंद।

सूचना स्रोत

श्री रमनपाल सिंह जी

प्रस्तुति