शिक्षक संदीप जैन और हंसराज हंस सम्मानित
नागौर। 628वीं संत कबीर जयंती महोत्सव पर बड़ी खाटू रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ शिलान्यास व कबीर कोहिनूर सम्मान कार्यक्रम श्रीमान सत्यनारायण जी जटिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री), मणिन्द्र जैन (रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन), रमेश जी, जैन संत विवेक मुनी महाराज, स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कबीर कोहिनूर सम्मान अलग-अलग श्रेणियों हेतु विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट प्रगति पथ पर नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया गया। सम्मान के लिए देश भर से ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित करके एक सौ एक विशिष्ट व्यक्तियों का चयन कबीर आश्रम की चयन समिति द्वारा किया गया था।
कबीर कोहिनूर सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, साहित्य पत्रकारिता, चिकित्सा, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और कला के क्षेत्र में दिया जाता है। विगत तीन वर्षों से यह समारोह दिल्ली में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष यह कार्यक्रम बड़ी खाटू नागौर में संपन्न हुआ। इस वर्ष के कबीर कोहिनूर सम्मान -2025 के लिए टोंक राजस्थान से साहित्य के क्षैत्र में नवोदित कवि एवं साहित्यकार संदीप कुमार जैन निवासी ककोड़ व उत्कृष्ट शिक्षा सेवा क्षेत्र में हंसराज हंस निवासी बनेठा को प्रदान किया गया। कबीर कोहिनूर सम्मान में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
चित्रशाला