📢रक्षा बंधन पर कार्यक्रम
दिनांक: 8 अगस्त 2025
ग्राम छज्जूपुर, जनपद मेरठ।
रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को रचनात्मक और शिक्षाप्रद तरीके से मनाने के उद्देश्य से NEEV संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा कक्षाओं के बच्चों ने आज राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इन कक्षाओं का संचालन NEEV संस्था द्वारा निर्धन और बेसहारा बच्चों की शिक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए किया जाता है। प्रभा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, छज्जूपुर में श्री के.पी. सिंह के सहयोग से चलाई जा रही इन कक्षाओं में प्रतिदिन शाम के समय स्वयंसेवक बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय पढ़ाते हैं, ताकि वे आर्थिक अभाव के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकें।
राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगी, आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल राखियां तैयार कीं। कई राखियों में देशभक्ति, भाई-बहन के स्नेह, और सामाजिक एकता के सुंदर व आकर्षक संदेश शामिल थे। बच्चों ने उत्साह और टीमवर्क के साथ नई-नई विधियों का उपयोग करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं NEEV संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उपदेश वर्मा (पुरातन छात्र – IIT दिल्ली एवं प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका) ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि
“शिक्षा एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति को अपनी क्षमताओं की ऊँचाइयों तक पहुँचने में सक्षम बनाता है। जब शिक्षा में संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी जुड़ जाते हैं, तब हम न केवल अपने जीवन को बल्कि पूरे समाज को बदल सकते हैं।”
उन्होंने बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की कविताएँ सुनीं, कहानियाँ सुनीं और उन्हें गणित के व्यावहारिक जीवन में उपयोग के बारे में सरल तरीके से समझाया।
इस अवसर पर NEEV संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता हरि दत्त वर्मा, प्रभा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री के.पी. सिंह, श्री दुर्गेश एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने NEEV संस्था के प्रयासों और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
NEEV संस्था का मानना है कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह विश्वास, जिम्मेदारी और संरक्षण का प्रतीक है। संस्था ने संदेश दिया कि
“हमें केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के सभी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का दायित्व भी निभाना चाहिए।”
प्रेषक:
डॉ. उपदेश वर्मा
राष्ट्रीय समन्वयक – NEEV संस्था
पुरातन छात्र – IIT दिल्ली एवं प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका
🌐 [www.neeviit.org]/(http://www.neeviit.org) /📞 7599182718
“राखी केवल धागा नहीं, यह एक वादा है—सुरक्षा, प्यार और जिम्मेदारी का।
NEEV संस्था के बच्चों ने इस रक्षा बंधन पर न केवल खूबसूरत राखियां बनाईं, बल्कि शिक्षा और संस्कार से जुड़े संदेश भी पिरोए। आइए, हम भी किसी जरूरतमंद के भविष्य को शिक्षा की डोर से बाँधें।” ❤️📚
\#NEEV #EducationForAll #RakhiWithMessage #MeraBharatShikshitBharat #RuralEducation
प्रस्तुति