भगत फूल सिंह – बहन सुभाषिणी
की तपोस्थली बी.पी.एस.
गोहाना (हरियाणा) मुद्रिका, 14 अगस्त : भगत फूल सिंह (बी.पी.एस.) महिला विश्वविद्यालय महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक भगत फूल सिंह एवं उनकी पुत्नी पद्मश्री बहन सुभाषिणी देवी की तपोस्थली है। यह विश्वविद्यालय उनके बलिदान और उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा व सशक्तिकरण में जन भागीदारी का जीवंत उदाहरण है।
ये उद्गार गुरुवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने भगत फूल सिंह के 83वें बलिदान दिवस तथा पद्मश्री सुभाषिणी देवी की 111वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए व्यक्त किए। संयोग से पिता का बलिदान दिवस और बेटी का जन्मदिन एक ही है।
इस अवसर पर प्रातःकाल भगत फूल सिंह जी की बलिदान स्थली पर निर्मित विश्वविद्यालय यज्ञशाला में आयोजित हवन में वी.सी. प्रो. सुदेश तथा उनके पति प्रो. हवा सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में आहुति डाली। बहन शकुंतला देवी ने पूरे विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। हवन के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर स्थित भगत फूल सिंह एवं पद्मश्री सुभाषिणी देवी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुदेश ने पद्मश्री सुभाषिणी देवी शोध पीठ के तत्वावधान में रचित पत्रिका सुभाषिता के दूसरे संस्करण ‘विकसित भारत की ओर हमारी हिस्सेदारी व भागीदारी’ तथा भगत फूल सिंह जी पर रचित पुस्तक का विमोचन भी किया।
सूचना स्रोत
श्री (डॉ.) महिपाल
प्रस्तुति