नेत्र परीक्षण शिविर

नेत्र परीक्षण शिविर

आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को कृपा फाउंडेशन गाजियाबाद अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह जी ने डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मनानी सहारनपुर के सहयोग से आंखों का निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कृपा ग्राम बहादरपुर में किया।

नेत्र जांच शिविर में 12 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कुल मरीजों में से 3 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

इन मरीजों में अहमदपुर, सकतपुर, बहादरपुर, नसरतपुर, सढोली हरिया आदि गांव के लोग शामिल रहे।

कैंप को सफल बनाने में कृपा फाऊंडेशन के कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार और अस्पताल की टीम विजन टेक्नीशियन शालिनी जरावरे, रजनी सहगल, काउंसलर योगिता, संजीव, राजीव, विकास और पवन का सहयोग रहा।

झलकियाँ

कोऑर्डिनेटर एवं सूचना स्रोत

सुशील कुमार

प्रस्तुति