मानपुर में सम्मान समारोह

मानपुर में सम्मान समारोह

मानपुर में सम्मान समारोह

जिन भी बच्चों ने आज का सम्मान समारोह देखा होगा वे अब सपने में भी अपना सपना पूरा करने का सपना देखेंगे!!

हर नुक्कड पर हाथों में फूल लिए महिलाएं!

घरों की छतों से पुष्प वर्षा करते बच्चे, वृद्ध और महिलाएं!

ढोल की तान पर भारत माता और वन्देमातरम के उद्घोष!!

पूरे रास्ते में गले में फूल मालाएं डालने के लिए आतुर लोग!

इतना बड़ा जन सैलाब कि जैसे पूरा गाँव ही पीछे-पीछे चल पड़ा हो!

भला कौन युवा ऐसा होगा जो अपने लिए भी ऐसा ही सम्मान नहीं चाहता होगा।

और इस सम्मान समारोह का असल उद्देश्य भी यही था।

आज पलवल जिले गाँव मानपुर में प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का सम्मान समारोह इतना अद्भुत, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी था कि जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।

और हाँ, समाज एक नया ट्रेंड सेट कर चुका है – अब शिक्षा के क्षेत्र में गाँव का नाम रोशन करने वाले युवाओं का गाँव-गाँव ऐसा ही सम्मान हो रहा है।

जय मानपुर गाँव🙏👏

जय ग्राम पाठशाला मानपुर🙏👏

झलकियाँ

सूचना स्रोत

लालबहार जी

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

शब्दशिल्प