हिन्दी दिवस पर वेबिनार

हिन्दी दिवस पर वेबिनार

विश्व हिन्दी दिवस

प्रवासी भारतीयों का हिन्दी प्रेम

आज 10 दिसम्बर 2026 को विश्व हिन्दी सम्मेलन के उपलक्ष्य में “हिन्दी प्रेमी प्रवासी भारतीयों के साथ एक परिचर्चा” विषय पर एक वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नार्वे, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मॉरीशस सूरीनाम, श्रीलंका देशों के हिन्दी विद्वानों व विदुषियों ने हिन्दी अनुरागियों के राष्ट्रभाषा प्रेम को उजागर किया। कार्यक्रम डॉ सतीश कुमार शास्त्री द्वारा आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत प्रो मनीष पांडेय, कुलपति, फोनिक्स यूनिवर्सिटी के कहानी पाठ के साथ हुई।

प्रो यशवीर सिंह विभागाध्यक्ष, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। डा राकेश राणा, प्रोफेसर एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद, ने हिंदी के विस्तार और विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर विस्तार से विचार रखे। सामुदायिक रेडियो स्टेशन से जुड़े बी के यशवंत पाटिल जी जिसके अध्यक्ष हैं और FRCS के डॉ डी पी सिंह, महासचिव हैं जिनके सहयोग से वैश्विक महत्त्व की इस परिचर्चा को आयोजित किया जा सका। सभी सहभागियों का आभार कार्यक्रम के अंत में श्री यशवंत पाटिल जी द्वारा किया गया।

सूचना पत्र

 

सूचना स्रोत

प्रो. (डॉ) राकेश राणा जी

प्रस्तुति

प्रस्तुतकर्ता