आशीर्वाद समारोह

आशीर्वाद समारोह

आशीर्वाद समारोह

दिनांक 02.02.2026, दिन सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में सत्र 2025-26 बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अंकुर बंसल, अनिल शास्त्री, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, रीना चौहान, रजनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।


बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि “प्रिय बच्चो! आप हमारे विद्यालय की शान हैं, ईश्वर आपको सद्बुद्धि, परिश्रम और सफलता का मार्ग दिखाये, आप ज्ञानवान बनें, संस्कारी बनें और देश का नाम रोशन करें। परीक्षा में जाने से पूर्व परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है। प्रश्नों को लिख-लिखकर उनका अभ्यास करें।”


गीतकार कुशल जी द्वारा बच्चों को प्रेरणादायक गीत गाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

पेपर मिलने के उपरान्त पेपर को अच्छे से पढना है तथा प्रश्नों को क्रमागत रूप से करें, जो प्रश्न आपसे अच्छे से आता है उसे पहले करें। अगर कोई प्रश्न आपसे नहीं आता तो उसका स्थान छोड दें तथा उसे बाद में करें। कोई भी प्रश्न अधूरा न छोडें तथा कॉपी में साइड में स्कैल की सहायता से हासीया बनाकर प्रश्न करने शुरू करें। प्रश्न करते समय प्रश्नोत्तर क्रमांक अवश्य लिखे।
इसी कडी में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने आये एम.डी.एस. विद्या मंदिर के संचालक अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों को निर्देश देते हुए बताया कि आप ओ0एम0आर0 शीट में कोई भी कॉलम दोबारा काला न करें, नहीं तो वह गलत माना जायेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको गुरूओं का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी है और आप सभी विद्यार्थी अपने पूर्ण वेशभूषा में परीक्षा देने जायें और समय से पहले घर से निकले, जिससे आप समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंच सकें। परीक्षा के तैयारी के लिए बडे प्रश्नों को लिख-लिखकर अभ्यास करें। परीक्षा कॉपी में अपनी लिखाई की सुन्दरता पर विशेष ध्यान दें तथा अनावश्यक काट-छांट न करें।
अंकुर बंसल ने योग्यता के बारे में बताया कि योग्यता उसे कहते है जो हर मुश्किल काम आसान बना देती है। उन्होंने कक्षा 12 के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कक्षा-12 के बाद हायर एजुकेशन में जायेगें, उसके लिए आपको समय-समय पर विभिन्न विश्व विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा फॉर्म पर अपने दृष्टि रखनी होगी तथा समय-समय पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। आपको हायर एजुकेशन में प्रवेश लेने के लिए अपने जरूरी कागजात पहले से तैयार करा लेने चाहिए, जिसमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण आदि।
अंत में सभी अतिथियों, अध्यापकों व प्रधानाचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया और संकल्प दिलवाया कि- ‘‘मैं ईमानदारी से पढाई करूंगा/करूंगी, अपने माता-पिता और गुरूओं का सम्मान करूंगा/करूंगी और एक अच्छा इन्सान बनने प्रयास करूंगा/करूंगी’’।

सूचना स्रोत

श्री प्रवेंद्र दहिया जी
कल्पनाकार है शब्दशिल्प
चैट जीपीटी (नवाचार सहायक)
प्रस्तुतकर्ता