प्रतियोगिता हेतु अपील

प्रतियोगिता विवरण

वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान -टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व गौरैया दिवस ( 20 मार्च 2026) के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन में पक्षियों के संरक्षण, संवर्धन एवं जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से निम्न प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

पत्र लेखन तथा गौरैया संरक्षण प्रतियोगिता

I. पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026
1. गौरैया चिड़िया का महत्व, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण, संरक्षण, संवर्धन, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक महत्व, विलुप्त होने के कारण एवं स्वयं द्वारा इस गौरैया चिड़िया को बचाने के उपाय, दैनिक करणीय कार्य जैसे, चुग्गा एवं पानी का सकोरा रखने की आदत, संस्कारित पुण्य दायी भावनाओं को लेकर अपने रिश्तेदारों को को पत्र लिखना होगा।
2. पत्र सादा रजिस्टर के पेज के एक तरफ ही लिखना होगा।पत्र लेखन की अधिकतम शब्द सीमा – 600 रखी गई है।
3. पत्र हस्तलिखित सुन्दर एवं आकर्षक होना चाहिए।
4. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 500,300,200 रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र प्रदान किए जायेंगे।
5. पत्र लिखकर निम्नलिखित पते पर स्वयं या स्पीड़ पोस्ट द्वारा अन्तिम तिथि 15 मार्च 2026 तक भिजवाया जा सकता है।
शिवराज कुर्मी, संयोजक
साहित्य मंच
धाकड़ कालोनी, वार्ड नंबर 01
ब्लाक – टोडा रायसिंह
जिला -टोंक, राजस्थान
पिन कोड -304505
मो,न, 9252815751
II. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 2026
1. गौरैया चिड़िया का सुन्दर एवं आकर्षक चित्र प्रकृति आधारित, भूगोल प्रायोगिक शीट पर बनाकर भिजवाना होगा। चित्र के दाहिनी ओर अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर लिखना होगा।
2. गौरैया चिड़िया का चित्र हस्त निर्मित होगा।
3. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 500, 300, 200 रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
4. चित्र स्वयं द्वारा या स्पीड़ पोस्ट के माध्यम से दिनांक 15 मार्च 2026 तक ऊपर लिखे पते पर भिजवाया जा सकता है।            5. उक्त दोनों प्रतियोगिता में विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने पर ही नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
6. कार्यक्रम स्थान, दिनांक एवं समय की सूचना बाद में दी जायेगी।

III. मांड़ल निर्माण प्रतियोगिता 2026
1. कबाड़ से जुगाड़ वस्तुओं से एक सुन्दर और आकर्षक (वेस्ट से बेस्ट) थीम पर आधारित मिट्टी, मोटे गत्ते, लकड़ी या हार्ड बोर्ड, प्रकृति युक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए रंगीन, प्रेरणादायी दोहे, वाक्य खूबसूरत सजावटयुक्त घोंसला बनाना होगा।
2. घोंसले का आकार बड़ा होगा। घोंसला कहीं पर भी लटकाने की व्यवस्थायुक्त होना चाहिए।
3. मांडल (घोंसला) बनाकर कार्यक्रमस्थल पर स्वयं लाना होगा। वहीं पर निर्णायकों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का विजेता घोषित किया जाएगा।
4. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 500, 300, 200 रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
6. मांडल (घोंसला) की फोटो खींचकर निम्नलिखित व्हाट्सएप नंबर -9252815751 पर भेज कर अपना नाम, पता लिखकर पंजीयन करवाना होगा। पंजीकरण की अन्तिम दिनांक 17 मार्च 2026 रहेगी। ध्यान रहे कि पंजीकृत प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
7. हस्तनिर्मित मांडल (घोंसला) आयोजक संस्था को देना होगा।
उक्त तीनों प्रतियोगिताओं में सम्पूर्ण राजस्थान के कक्षा 9 से कालेज स्तर के युवा विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
आइए, देर किस बात की अपने हाथों से अपने रिश्तेदारों को मन की भावनाएं से युक्त पत्र विलुप्त गौरैया चिड़िया को बचाने को लेकर लिख दीजिए। मोबाइल से लिखें संदेश से आत्मसंतुष्टि नहीं होती है।
युवा चित्रकार उठाएं अपनी कलम से बना डालें खूबसूरत गौरैया चिड़िया का चित्र।

संयोजक
वन विभाग -टोंक
श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक
साहित्य मंच -टोडारायसिंह
सम्पर्क सूत्र – 9252815751, 9571454490

सूचना प्रेषक

शिवराज जी कुर्मी (प्रेरक)

पाठ्य उन्नयन और प्रस्तुति

कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति

सहयोग

सहयोगी