💖 ऐसी कोई कहानी लिख💖
💥कविता💥
लिख-लिख, इतना लिख, मन में आए भाव लिख।
विचार लिख, सत्कार लिख, सत्य लिख, न्याय लिख।
ऐसी कोई कहानी लिख!
प्रेम लिख, सदव्यवहार लिख,
आस्था लिख, सद्भाव लिख।
न्याय लिख, मंगल लिख,
अन्याय का, प्रतिकार लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
रीति लिख, नीति लिख,
अनीति का प्रतिरोध लिख।
संवेदना और मन के उदगार लिख,
सोचकर लिख, पहचान लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
रिश्तों की, जंजीरें लिख,
आचार लिख, विचार लिख।
नियमों का, संचार लिख,
परंपरा की, पहचान लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
शासन लिख, प्रशासन लिख,
निश-दिन, नवाचार लिख।
संबंध और रिश्तों की, पहचान लिख,
नीति का, बदलाव तो लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
धर्म लिख अधर्म का प्रतिकार लिख,
ख्याति लिख, परामर्श लिख।
आवाम का, दु:ख-दर्द लिख,
युक्ति लिख, प्रयुक्ति लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
जीवन की सार्थक, सुक्ति लिख,
सौहार्द लिख, परमार्थ लिख।
सांप्रदायिक, सद्भाव लिख,
रहम लिख, संयम लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
सेवा का, सद्मार्ग लिख,
मंत्र लिख, स्वतन्त्र लिख।
प्रतिष्ठा का, संबोधन लिख,
रिद्धि लिख, प्रसिद्धि लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
विशिष्ट योग की, सिद्धि लिख,
ज्ञान लिख, विज्ञान लिख।
सृष्टि का, विस्तार लिख,
सहयोग लिख, वियोग लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
मान लिख सम्मान लिख,
संयम का, संयोग लिख।
लिख-लिख, मानवता लिख,
संगम का, साकार तो लिख।
#ऐसी कोई कहानी लिख#
रचनाकार
💖”नायक”बाबू लाल नायक❤️
प्रस्तुति


