पुस्तक चर्चा एवं काव्य गोष्ठी

पुस्तक चर्चा एवं काव्य गोष्ठी

पुस्तक चर्चा एवं काव्य गोष्ठी

स्त्री विमर्श पर रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुति

15 मार्च 2026 को अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा स्त्री वर्ष के उपलक्ष्य में एक अभिनव पहल करते हुए साहित्य एवं काव्य संध्या का आयोजन निजी आवास पर किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में लेखिका काजल खत्री ‘इदा’ की पुस्तक “ओस के बंडल में लिपटा बसंत है… तुम्हारा प्रेम” पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित साहित्यकारों ने पुस्तक के भाव, संवेदना और स्त्री मन की प्रेम अभिव्यक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। प्रस्तुत रचनाएँ मुख्यतः स्त्री विमर्श पर आधारित रहीं, जिनमें नारी जीवन की संवेदनाएँ, संघर्ष और सशक्त भावनाओं की अभिव्यक्ति सुनने को मिली।

कार्यक्रम में डॉ. मधु खंडेलवाल, कविता अग्रवाल, काजल खत्री, योगबाला वैष्णव, लता शर्मा, अंजू अग्रवाल, ओजस्वी, रेखा शर्मा , सोनू सिंघल एवं कविता जोशी ‘कवि’ की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु खंडेलवाल ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कविता अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा इस प्रकार के साहित्यिक आयोजनों को प्रतिमाह निरंतर आयोजित कर साहित्य सेवा को नई दिशा दी जाएगी।

सूचना स्रोत

श्रीमती मधु खंडेलवाल

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति
सहयोगी
प्रस्तोता