सम्मान

सम्मान

सम्मान

कवि और साहित्यकार सुनिता मीना को मिला

“स्वर्णिम शौर्य गाथा कवि एवं साहित्यकार सम्मान 2026”

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में कार्यरत उप प्राचार्य सुनिता मीना निवासी शेरपुर खिलचीपुर को उनकी काव्य रचनाओं के लिए “स्वर्णिम शौर्य गाथा कवि एवं साहित्यकार सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर कोटा में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन आर्य पब्लिकेशन के संस्थापक सौरभ पांडे जी तथा भुवनेश मालव जी के नेतृत्व में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया। जिसमें अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु आदि वीर क्रांतिकारियों को देश के अलग-अलग कोनों से आए साहित्यकारों तथा कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। सुनिता मीना को भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिला तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
सुनिता जी की लगभग 80 रचनाओं का प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर की कई पत्र पत्रिकाओं में किया जा चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन जी मीणा उप महापौर कोटा नगर निगम, घनश्याम भारद्वाज वरिष्ठ साहित्यकार, उज्जब धाकड़ भामाशाह एवं समाजसेवी, पूजा झा पूर्व मिसेज इंडिया आदि रहे।

झलकियाँ

सुनीता मीना
Creator
प्रस्तोता ii