श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं सेवा भारती समिति टोडा रायसिंह के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बावड़ी क्षेत्र में बेजूबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु परिण्डें बांधे गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, टोंक श्री सीताराम साहू के सहयोग से रा उ मा वि बावड़ी, उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर, बावड़ी,रा, उ,प्रा, बालिका विद्यालय, बावड़ी एवं रा, उ,प्रा वि – बालापुरा में लगभग दो दर्जन से अधिक परिण्डें एवं घोंसले बांधे गए।
सीता राम साहू ने मौके पर ही विद्यालय परिवार एवं बच्चों को इन परिण्डों में नियमित रूप से पानी भरने का दायित्व सौंपा गया। इस पुण्य कार्य में हम सब की भागीदारी होनी चाहिए।
श्री हंसराज धाकड़, एडवोकेट एवं पूर्व सरपंच बावड़ी ने बताया कि आमजन को भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों की सेवा में आगे आना चाहिए। प्रातः काल इन पक्षियों को नियमित चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में शिवराज कुर्मी, जिला उपाध्यक्ष सेवा भारती समिति टोंक, आशीष विजयवर्गीय, अध्यक्ष सेवा भारती समिति टोडा रायसिंह कवि दिनेश कुमार जैन, अध्यक्ष पतंजलि योग समिति, टोडा रायसिंह, शिक्षक पवन कुमार भारद्वाज, रमेश कुमार, सागर मल,पोलूराम गुर्जर,अशमा ,हेमराज सैनी, रामस्वरूप गुर्जर,सिद्धि कुमारी पारीक, सीमा जाट एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।
झलकियाँ

सूचना स्रोत

आइडिया 💡

पाठ्य उन्नयन और विस्तार


प्रस्तुति


