शिक्षा और मोटिवेशनल सेमिनार

शिक्षा और मोटिवेशनल सेमिनार

शिक्षा और मोटिवेशनल सेमिनार

टोडारायसिंह: राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में, टोडारायसिंह के अभिषेक जैन को शिक्षा और मोटिवेशनल सेमिनार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘डॉक्टरेट’ की उपाधि से नवाजा गया है। यह सम्मान आईकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल – नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

शैक्षणिक उपलब्धियों में भी

दिगंबर जैन सन्मति सागर स्कूल डॉ. अभिषेक जैन की शैक्षणिक यात्रा अत्यंत प्रेरणादायक रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है !

कंपनी सेक्रेटरी मे अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक

सी एम ए इंटर अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक प्राप्त कर इंडिया लेवल पर लगातार तीन बार इंडिया के टॉप तीस स्थान मे अपनी रैंक प्राप्त कर इतिहास रचा!

इसके साथ ही उन्होंने आई एम ए, यू एस ए से डेटा एनालिटिक्स एवं विजुलाइजेशन में भी डिग्री हासिल की है।

सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी

अभिषेक जैन न केवल शिक्षा, बल्कि सामाजिक सेवा में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ‘प्रमोट कॉमर्स प्रमोट इंडिया फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं!

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने डॉ अभिषेक जैन की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता टोडारायसिंह के साथ-साथ पूरे जैन समाज के लिए गौरव का विषय है। डॉ अभिषेक जैन ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता स्नेहलता जैन, पिता राजेंद्र जैन, भैया अंकित जैन, भाभी अक्षिता जैन एवं अपनी धर्म पत्नी आकांक्षा जैन और परिवार के सहयोग को दिया है।

झलकियां

सूचना स्रोत 

शिवराज जी कुर्मी

प्रस्तुति