जर्सियां वितरित की गईं
कल्पनाकार है शब्दशिल्प

जर्सियां वितरित की गईं

पीएमश्री बरुन्धन में हुड वाली जर्सियां वितरित की गईं

आज पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुन्धन में लॉयन्स क्लब कोटा, शोभा एजुकेशन सोसायटी कोटा व भामाशाह राजकुमार शर्मा के सहयोग से बाल वाटिका और प्राथमिक कक्षाओं के अस्सी बच्चों को हुड वाली जर्सियां वितरित की गईं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कुंदनमल चौधरी ने की मुख्य अतिथि लायंस क्लब कोटा की अध्यक्ष सोनल शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी सुनील आनंद व प्रबंधक अशोक नुआल थे। इस अवसर पर हंसा कलवार,सिराजुद्दीन, भँवर लाल वर्मा, श्योजी लाल मीणा, रितेश मंत्री, आशा मीणा व जुगराज गुर्जर सहित अन्य स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

कार्यक्रम प्रभारी व प्रेरक शोभा कँवर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भामाशाहों के सहयोग से बच्चों को गर्म कपड़े दिलवाए गये हैं। अब आने वाली सर्दी से बच्चों को राहत मिलेगी।

सूचना स्रोत

श्रीमती शोभा कंवर

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति