कविवर बलवीर सिंह ‘करुण’ को मिला चौधरी जिले सिंह साहित्य रत्न सम्मान
साहित्य प्रेमी मंडल के तत्वावधान में दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी जिले सिंह जी की स्मृति में काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन रामनगर शाहदरा में भाई निवास पर हुआ। इस कार्यक्रम में कविवर बलवीर सिंह ‘करुण’ को साहित्य रत्न सम्मान एवं वरिष्ठ योगाचार्य व समाजसेवी पीतम सिंह प्रियतम को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामचरण सिंह ‘साथी’ एवं मुख्य अतिथि भारत सरकार में प्रशासनिक अधिकारी श्री के के पाठक रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री प्रवेश शर्मा डायरेक्टर DDCA रहे। कार्यक्रम में कवि पी के आजाद का काव्य पाठ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ प्रवीण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य प्रेमी मंडल के उपाध्यक्ष एवं चौधरी जिले सिंह के सुपुत्र राजेश कुमार के स्वागत वक्तव्य से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह ‘करुण’ जी को भरपूर सुना गया और सराहा गया।
कार्यक्रम में कॉसमॉस ग्रुप आफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ छैलेश चंद पार्षद, चंद्रप्रकाश शर्मा, पार्षद शिवानी पांचाल, पूर्व पार्षद सुमनलता नागर, मास्टर टेक्सटाइल और जे पी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पंकज शर्मा, सुशील पांचाल मैनेजर (ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल), उमेश सरपंच जी, विक्रम सरपंच तिगांव, सुरेंद्र वर्मा जी, निरंजन सिंह त्यागी जी, जितेंद्र चौधरी, सौरभ जैन, डॉ बी एस कौशिक, धर्मवीर शर्मा अलवर, हितेश चौधरी, रीता सिंह, सुषमा दबकू, मीणा कुंडलिया, संगीता चौधरी, आदेश कुमार शर्मा, अशोक बंसल, अरुण (कालू गुर्जर), सतीश भाटी प्रधानाचार्य, अजयपाल नागर, श्रीमती रजनी शुक्ला एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पथिक सेना अध्यक्ष परिवार के सदस्य मुखिया गुर्जर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।




सूचना स्रोत

श्री राजेश कुमार
पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति 



