एक और गाँव बना लाइब्रेरी वाला। जी हाँ, भाइयो! हरियाणा का कोंडल गाँव भी अब लाइब्रेरी वाला हो गया है। 🙏🏾सभी ग्रामवासियों को बहुत बहुत शुभकामनायें🙏🏾
आप भी अपने गाँव मे एक लाइब्रेरी जरूर बनवायें।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारम्भ!!*
कल पलवल जिले के गाँव कोंडल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारम्भ हुआ।
इस शुभ अवसर पर 51 कुंडीय यज्ञ किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।
टीम ग्राम पाठशाला इस पुण्य कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनायें देती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती है कि गाँव की लाइब्रेरी में पढ़कर गाँव के युवक-युवतियां देश और दुनिया में अपने गाँव का नाम रोशन करें।
दोस्तों, टीम ग्राम पाठशाला आपसे भी विनम्र अनुरोध करती है कि अपने गाँव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आप भी अपने गाँव में एक निःशुल्क लाइब्रेरी का निर्माण अवश्य कराएं🙏
#ग्राम_पाठशाला
मेरा गाँव*
*मेरा देश*
*मेरा गाँव की लाइब्रेरी मेरा अभिमान*
*आइये भारत को पुस्तकालय का देश बनाये*
*एक ही संकल्प एक ही संदेश 🙏🏾🌹*
*भारत बने पुस्तकालय का देश 🙏🏾🌹*
*🙏🏾🌹जय ग्राम पाठशाला 🙏🏾🌹*
सूचना स्रोत
प्रस्तुति


