लोकार्पण

लोकार्पण

एक और गाँव बना लाइब्रेरी वाला गाँव!

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का गाँव कुशलिया भी अब निःशुल्क लाइब्रेरी वाला गाँव बन गया है।
बीते शनिवार को गाँव के पंचायत घर में निर्मित पुस्तकालय का मुख्य अतिथि श्री धर्मेश तोमर विधायक धौलाना और ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी जी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
यह गाँव टीम ग्राम पाठशाला के सदस्य श्री प्रभात सैनी जी का भी गाँव है। श्री प्रभात सैनी जी उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में लेखपाल हैं और हमेशा ही गाँवों के लोगों को ग्राम पाठशाला की मुहिम के विषय में जागरूक करते रहते हैं।
टीम ग्राम पाठशाला ग्राम प्रधान श्री आमिर जी सहित समस्त ग्राम वासियों को शुभकामनायें प्रेषित करती है और तहेदिल से आभार प्रकट करती है।
दोस्तो, आप भी अपने गाँव के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने गाँव में एक निःशुल्क पुस्तकालय अवश्य बनवाएं🙏
मेरा गाँव
मेरा देश
मेरा गाँव की लाइब्रेरी मेरा अभिमान
आइये भारत को पुस्तकालय का देश बनायें
एक ही संकल्प एक ही संदेश 🙏🏾🌹
भारत बने पुस्तकालय का देश 🙏🏾🌹
🙏🏾🌹जय ग्राम पाठशाला 🙏🏾🌹

झलकियाँ

सूचना स्रोत 

 

प्रस्तुति

प्रस्तुतकर्ता