कल्याणकारी बैठक
आज दिनांक 17.12.25 को पेंशनर दिवस के अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, गौतमबुद्धनगर, श्रीमती शिखा गुप्ता द्वारा विकास भवन में आयोजित पेंशनर्स के वार्षिक कार्यक्रम में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष होने के नाते सहभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण तथा उनके कल्याण हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, श्री रघुराज सिंह चौहान, श्री नवीन कुमार शर्मा, श्रीमती नरेन्द्री सैनी, श्री राजपाल सिंह, श्री शरद रस्तोगी, श्री अनिल कुमार, श्री अवधेश सक्सेना, श्री गजेन्द्र सिंह, श्री सतेन्द्र चौहान सहित लगभग 60–70 पेंशनर्स ने सहभाग किया।
इसी क्रम में मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में आयोजित माननीय वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की पेंशनर्स हेतु आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी सहभाग किया गया। इस दौरान माननीय वित्त मंत्री द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं का सम्मानजनक एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु सभी मुख्य कोषाधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
धन्यवाद।
जय हिंद।

सूचना स्रोत

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति


