आज दिनांक 29.09.2025, दिन सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती रीटा दहिया, श्रीमती रीना एवं श्रीमती सुरेखा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 को इस वर्ष शक्ति के पंच प्रवाह के रूप सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण में रखा गया है। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत पोस्टर, स्लोगन एवं गीतों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी।
मुख्य अतिथि श्रीमती जैस्मिन ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 एक अभियान है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, स्वावलम्बन को बढावा देने के लिए शुरू किया है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न एवं अपराधों को रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही, शिकायतों का निस्तारण एवं महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना है, इस मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को जागरूक करके उन्हें सामुदायिक जुडाव, महिलाओं के अधिकार एवं सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देना सम्मिलित है। महिलाएं किसी भी समस्या या उत्पीडन में महिला हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर -1090 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसका तुरन्त निस्तारण करवाने में सहायता ले सकती हैं।
डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान द्वारा यदि महिलाएं एवं बालिकाएं सडक, सार्वजनिक स्थान, विद्यालय, कॉलेज, बाजार, मंदिर व उत्सव स्थलों पर उपस्थित है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस गश्त, पी.आर.वी.-112 और थाने में शक्ति केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने बताया कि मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार को बढावा देना, घर और समाज में महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना आम जन की नैतिक जिम्मेदारी है। छात्राओं और युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, जागरूकता और परामर्श सेवाएं विद्यालयों एवं समाज की जिम्मेदारियां है। साथ ही साथ महिलाएं उद्यमिता, स्वरोजगार को मिशन शक्ति 5.0 बढावा दे रहा है।
विद्यालय की बालिकाओं ने पोस्टर, स्लोगन, गीत एवं आत्मरक्षा हेतु लाठी का प्रदर्शन कर अतिथियों को हतप्रभ कर दिया। सभी बालिकाओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिताओं में बालिकाओं आराध्या, पूर्वी, विधि, प्रियांशी, अक्षिता पहाडवाल, अदिति, वंशिका, जानवी, मानवी, अर्पिता, सृष्टि।
लाठी प्रतियोगिता में अंशिका, वंशिका, परी, वैष्णवी, अंजी।
स्लोगन प्रतियोगिता में आराध्या, प्रियांशी सिंह, अनोखी, वैष्णवी।
सूचना स्रोत

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति