दिनांक: 14 अप्रैल, 2026
स्थान: मीनाक्षीपुरम, मेरठ
आज भारत रत्न डॉ भीमराव जी अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर सूर्य पब्लिक स्कूल, मीनाक्षीपुरम, मेरठ में ‘नीव’ की कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के साथ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए ‘नीव’ के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उपदेश वर्मा ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि
“बाबा साहब का जन्म महाराष्ट्र के एक साधारण परिवार में हुआ था, किन्तु अपने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर वे भारतीय संविधान के निर्माता एवं शिल्पकार बने। उन्होंने न केवल देश को एक मजबूत संवैधानिक ढांचा प्रदान किया, बल्कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय, समानता और सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।”
डॉ. वर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि
“बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने सभी बच्चों से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर उनके जैसा बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविताएं, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर बच्चों को समोसे एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं, जिससे उनके उत्साह में और वृद्धि हुई।
इस आयोजन में ‘नीव’ संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हरिदत्त वर्मा जी, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उपदेश वर्मा जी, उद्गम संस्था से दुर्गेश जी, निशा जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
‘नीव’ संस्था ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को डिजिटल एवं मूलभूत शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सामाजिक चेतना, समानता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित की जाती है।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
झलकियाँ

प्रेषक
🌈🌸🌺🌼🌷🌺🌸🌈
🌸🌼🌺🌷🌈🌷🌺🌼🌸
**Dr. Updesh Verma**
Associate Professor
Department of Physics and Astrophysics
University of Delhi
National Coordinator NEEV
www.neeviit.org
7599182718
🙏🌸🌷💐
प्रस्तुति


