बड़बिल में सार्वजनिक रुद्राभिषेक
इकत्तीस जोड़ों ने की विश्व शांति की प्रार्थना
बड़बिल (ओड़िशा)। गुजराती सनातन समाज, बड़बिल-केंदूझर के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा सार्वजनिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 31 जोड़ों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया।
मुख्य व्यास श्री प्रकाश महाराज जी, भिलाई एवं श्री अंकुर महाराज के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों सहित समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती नैना राठौर सहित महिला मंडल की समस्त बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके सामूहिक प्रयास से सार्वजनिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
झलकियाँ

सूचना स्रोत


श्रीमती हर्षा ठक्कर ‘हिना’
प्रस्तुति

