वसुंधरा में गुर्जर परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
गत वर्ष को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, वसुंधरा (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में श्री विजय सिंह पथिक पार्क, सेक्टर-5, वसुंधरा में गुर्जर परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर वसुंधरा क्षेत्र के गुर्जर समाज के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के उन प्रतिभावान एवं होनहार बच्चों को सम्मानित करना, जिन्होंने वर्ष 2025 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए अथवा सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर नियुक्ति प्राप्त कर गुर्जर समाज का नाम रोशन किया। ऐसे सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय समारोह में प्रोफेसर डॉ. यशवीर चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु दहेज एक अभिशाप निवारण समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र राठी जी, श्रीमती निर्मल डेढ़ा जी, प्रोफेसर डॉ. रोशनलाल छोकर (एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा), श्री विजय रावल (नोएडा अथॉरिटी अधिकारी) सहित समाज के नव-नियुक्त प्रतिभाशाली युवा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति ने कार्यक्रम को सार्थक एवं समाज की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बना दिया।
यह सम्मान समारोह निश्चित रूप से आने वाले समय में गुर्जर समाज के बच्चों को आत्मबल, आत्मविश्वास और साहस प्रदान करेगा, जिससे वे नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री कप्तान विजयपाल सिंह जी, श्री रविंद्र प्रधान जी, श्रीमती छाया भाटी जी, श्रीमती सुषमा नागर जी एवं अन्य सभी समर्पित साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, वसुंधरा के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक अभिनंदन एवं साधुवाद।
साथ ही, वसुंधरा के समस्त गुर्जर समाज के निवासियों का भी हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस समारोह में सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया।
झलकियाँ


सूचना स्रोत

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति




