संगोष्ठी का सफल आयोजन

संगोष्ठी का सफल आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ के टीचर्स’ रिस्किलिंग सेल, रिसर्च डेवलपमेंट सेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा आर.जी.पी.जी. इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की छठी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “From Curriculum to Competency: Implementing Outcome Based Education in the Spirit of NEP 2020” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिणाम-आधारित शिक्षा के माध्यम से दक्षता-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन, प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी जी के स्वागत उद्बोधन के साथ संगोष्ठी का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, छात्र-केंद्रित एवं कौशल-आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

रिसर्च डेवलपमेंट सेल की कन्वीनर प्रो. अनुराधा ने संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला ।

मुख्य वक्ता प्रो. कृष्ण कांत शर्मा, इतिहास विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने “NEP 2020: Transforming Education from Knowledge Acquisition to Competency Development” विषय पर व्याख्यान देते हुए परिणाम-आधारित शिक्षा, पाठ्यक्रम और प्रोग्राम आउटकम मैपिंग, ब्लूम टैक्सोनॉमी, अधिगम परिणामों, नवाचार तथा शिक्षक की बदलती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, नवाचार, आलोचनात्मक चिंतन एवं रोजगारपरक दक्षताओं का विकास करना भी है।

तकनीकी सत्र में प्रो. राकेश राणा समाजशास्त्र विभाग, एम एम एच कॉलेज गाज़ियाबाद ने अधिगम परिणामों पर आधारित पाठ्यक्रम निर्माण, अनुभवात्मक अधिगम, परियोजना कार्य, इंटर्नशिप, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा बहुविषयक शिक्षा की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात प्रो. नीना बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित पैनल चर्चा में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन प्रणाली, उद्योग-संस्थान सहयोग, रोजगारपरक शिक्षा तथा भविष्य की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक विमर्श किया गया।

संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने परिणाम-आधारित शिक्षा को प्रभावी बनाने, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, गुणवत्ता संवर्धन हेतु अपने सुझाव साझा किए। समापन सत्र में कार्यक्रम का सार प्रस्तुत किया गया, प्रतिभागियों से प्राप्त प्रतिपुष्टि पर चर्चा हुई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विषय विशेषज्ञों से संवाद कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सभी सदस्यों और छात्राओं का सहयोग रहा।

झलकियाँ

द्वारा

मीडिया प्रभारी डॉ पूनमलता सिंह

प्रोफेसर सुनीता

प्राचार्या: प्रोफेसर निवेदिता कुमारी

प्रस्तुति

Name & logo of our organization