शिविर में आत्मरक्षा व बौद्धिक विकास पर बल

शिविर में आत्मरक्षा व बौद्धिक विकास पर बल

चरित्र एवं संस्कार निर्माण शिविर में आत्मरक्षा व बौद्धिक विकास पर बल

अजमेर।

भिनायको ठी, आगरा गेट स्थित महर्षि दयानंद निर्माण न्यास के तत्वावधान में आयोजित चरित्र एवं संस्कार निर्माण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

शिविर संचालक आर्य वीर दल के विश्वास पारिक ने बच्चों को शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने जूडो-कराटे की मूल तकनीकों की जानकारी देते हुए बच्चों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए। इस दौरान दीप शिखा ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग किया।

कार्यक्रम में आचार्य शक्ति नंदन जी ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर प्रकाश डालते हुए जीवन में आवश्यक संस्कारों और गुणों की जानकारी दी। शिविर के दौरान स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन पर आधारित चलचित्र भी बच्चों को दिखाया गया।

बुद्धि विकास एवं मनोरंजन के उद्देश्य से विश्वास पारिक द्वारा विभिन्न शिक्षाप्रद खेल भी कराए गए। शिविर संचालन में पुष्पा क्षेत्रपाल का विशेष सहयोग रहा।

झलकियाँ

सूचना स्रोत 

श्रीमती पुष्पा जी क्षेत्रपाल

प्रस्तुति