शुभ आगमन
अगवानी के लिए बैठक

शुभ आगमन

दिनांक 05 जनवरी, 2026 को इस्कॉन मंदिर राजनगर गाजियाबाद से श्रीमान दयालु प्रभुजी का ग्राम कल्दा ग्रेटर नोएडा में, भाई अरविंद नागर जी के यहां आगमन हुआ।

हम सभी साथियों ने प्रभु श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व के बारे में उनके उद्गार सुने।

जीवन जीने के रहस्यों के बारे में, जीवन के सच्चे उद्देश्य के बारे में, श्रीमद् भागवत गीता में जो उल्लेख किया गया है उसके बारे में हम सभी को श्रीमान दयालु प्रभु जी ने बहुत ही सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया।

श्रीमान दयालु प्रभु जी के द्वारा गांव में संकीर्तन सभा के आयोजन के प्रस्ताव को सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।

उनके द्वारा दिए गए श्रीमद् भागवत गीता के पुनीत विचारों का पुण्य लाभ सभी साथियों को मिला। इसके लिए प्रभु जी को हृदय की गहराइयों से बारंबार धन्यवाद।

झलकी

अगवानी के लिए बैठक

सूचना स्रोत

श्री देवराज जी

प्रस्तुति

प्रस्तुतकर्ता