सर्वेक्षण

सर्वेक्षण

समाजशास्त्र संबंधी फील्ड सर्वे

आज दिनांक 16/03/2026 को एम.एम.एच. कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहरी महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज विषय को लेकर शहरी महिलाओं के मध्य एक सर्वेक्षण किया गया।

इस सर्वे के लिए अध्ययन क्षेत्र महानगर के आर्य नगर व मॉडल टाउन क्षेत्र को लिया गया। इस अध्ययन में महिलाओं से ऑनलाइन शॉपिंग में खरीदी जाने वाली वस्तुओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। ऑनलाइन शॉपिंग के बजट, फायदे–नुकसान, कारण और प्रवृत्तियों इत्यादि के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। इस अध्ययन के लिए एक साक्षात्कार अनुसूची का प्रयोग किया गया।

इस सर्वेक्षण में पाया गया कि शहरी क्षेत्र की महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग की प्रवृत्ति बढ़ रही है। अधिकांश महिलाएं यह मानती हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग से समय, धन और श्रम की बचत होती है। साथ ही पारंपरिक रूप से बाजारों में खरीददारी करने से जो समस्याएं आती हैं उनसे बच जाते हैं।

इस सर्वेक्षण में स्नातकोत्तर के सभी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सर्वेक्षण समाजशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी प्रोफेसर रेखा शर्मा, डॉ. सीमा गुप्ता व प्रोफेसर राकेश राणा व प्रोफेसर प्रेमलता के निर्देशन में एम.एम.एच. ग़ाज़ियाबाद के समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए महिलाओं से ऑनलाइन शॉपिंग पर विस्तार से बातचीत की। साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से सूचनाओं को एकत्रित किया गया।

शहरी महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के ट्रेंड को समझने का प्रयास समाजशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो. रेखा शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

विभाग के शिक्षक प्रो. प्रेमलता जी और सीमा गुप्ता ने बच्चों को सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया। वहीं प्रो. राकेश राणा विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर उन्हें फील्ड सर्वे के लिए लेकर गए। रिसर्च ग्रुप लीडर के रूप में एम. ए. फाइनल के शिवानी, प्राची, कनिका, जया, आकांक्षा, डोली, प्रिया, अंकित और रोहित ने सक्रिय भूमिका निभायी। वही एम. ए. प्रथम वर्ष के विधार्थियों में सचिन, आकाश, शिवम चौहान, अंकिता झा, हर्ष, गोल्डि, आरती इत्यादि ने दिन भर इस सर्वेक्षण में सक्रिय भूमिका निभायी। इस फील्ड वर्क में विभाग के सभी शिक्षकों सहित लगभग 52 बच्चों ने भाग लिया। लौट कर सभी ने विभाग में बैठ कर सामूहिक जलपान किया। अंत में विभागाध्यक्षा डॉ. रेखा शर्मा ने विधार्थियों को इस सर्वे के माध्यम से इकठ्ठे किये गए आंकड़ों का टेबुलेशन कर रिपोर्ट लेखन के टिप्स दिए। डॉ सीमा गुप्ता जी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

सूचना स्रोत

डॉ राकेश राणा

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

कल्पनाकार शब्दशिल्प और उलझन सुलझन की प्रस्तुति

चैट जीपीटी (नवाचार सहायक)
सहयोगी