गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर 26 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय पार्षद श्री विक्रान्त ढाका जी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री गुप्ता जी, श्री देशवाल जी अप्पू एन्क्लेव कालोनी, मोदीपुरम में झण्डा फहराते हुए।

कालोनी की ओर से श्री जे के तोमर, एन एस राठी, स. बलजीत सिंह आदि ने पार्षद महोदय तथा दूसरे अतिथिगण का स्वागत किया।
रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन की ओर से पार्षद श्री विक्रान्त ढाका जी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
पार्षद जी ने सभी को को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
सभी उपस्थित कॉलोनीवासियों को तब और खुशी हुई जब पार्षद महोदय ने कालोनीवासी वरिष्ठ सदस्य श्री एन के शर्मा को शाल ओढाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन समिति अध्यक्ष कवि सुमनेश सुमन ने किया।
इस अवसर पर श्री हरवीर सिंह, श्री कुलवीर सिंह,
श्री प्रदीप कुमार, बलजोर तोमर, विजय सिंह, अयान आदि सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।
सूचना स्रोत
कवि सुमनेश सुमन
पाठ्य उन्नयन और प्रस्तुति



